
India के Digital बनने मे Paytm अपना अहम योगदान दे रहा है। आज Paytm का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। वर्ष 2016 के बाद Paytm ने लोगो के दिलो मे अपनी अहम जगह बना ली है। लोगो मे Internet की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साथ ही सभी मे Paytm का का भी जुनून देखने को मिला है। Paytm की शुरुआत वर्ष 2010 मे पूर्ण रूप से हुई थी। Paytm का पूरा नाम Pay Through Mobile है जिसका निर्माण विजय शेखर शर्मा ने किया था।
विजय शेखर शर्मा जिन्होने Paytm Mobile App बनाया है उन्होने शुरू से ही Hindi Medium मे पढ़ाई की है। शर्मा ने Paytm app को बनाने के लिये College समय मे अलग से English Coaching की थी। Paytm app पूर्ण रूप से सभी के सामने वर्ष 2010 मे आया. लेकिन इसको लोकप्रियता 2016 मे मिली थी। Paytm app से आप सामान खरीदने के साथ ही भुगतान भी कर सकते है। जो काफी आसान प्रकिया है साथ ही Paytm app DTH रिचार्ज के लिए काफी मशहूर है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours